Skip to main content

Sehat

                        Sehat
*चेहरे पर दाग-धब्बे व झुर्रियों का घरेलू उपचार*


*चेहरे पर दाग-धब्बे व झुर्रियों का कारण व लक्षण*


अधिक धूप में घूमने, नियमित रूप से चेहरे की सफाई न करने, ठंडी हवा में घूमने, प्रदूषण के प्रभाव व भोजन में पोषक पदार्थों की कमी के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे व झुर्रियां पड़ जाती हैं। इसमें चेहरे के किसी भी भाग पर हल्के काले चकते दिखाई देने लगते हैं, जो बाद में गहरे व बड़े होते जाते हैं।


*चेहरे पर दाग-धब्बे व झुर्रियों का उपचार*

1. नीबूः एक कप दूध को काफी देर तक औटाएं, जब दूध गाढ़ा हो जाए तब एक नीबू निचोड़कर दूध को ठंडा कर लें। रात को सोते समय इसे चेहरे पर लगाकर रगड़े। चाहें तो रातभर लगा रहने दें या दो घंटे बाद धो डालें। इससे चेहरे के दाग, धब्बे व झुर्रियां समाप्त हो जाते हैं। दो बार छाना हुआ नीबू का रस, थोड़ा गुलाबजल व कुछ मात्रा में ग्लिसरीन मिलाकर रात्रि के समय चेहरे पर नियमित लगाकर सोने से चेहरे की त्वचा साफ हो जाती है।


2. ककड़ीः ककड़ी व खीरे का रस त्वचा का रंग साफ करता है। यदि चेहरे पर दाग, धब्बे व झुर्रियां हो गई हों तो नियमित ककड़ी का रस पीएं ककड़ी या खीरे का रस चेहरे पर मलने से भी लाभ होगा।


3. बादामः 5-6 बादामों को रात्रि के समय भिगो दें तथा सुबह इनका छिलका उतारकर महीन पीस लें। 60 ग्राम गुलाबजल व 15 बूंद चंदन का इत्र मिलाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाएं। चेहरे या बदन पर जहां भी दाग-धब्बे या झुर्रियां हों इसे नित्य लगाएं, चेहरा दमक उठेगा।


4. जायफलः जायफल को दूध में घिसकर लेप बना लें। इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे व झुर्रियां समाप्त हो जाएंगी |

5. आंवलाः आंवले का उपयोग शरीर में रक्त की कमी को दूर कर देता है और रक्त की कमी दूर होने पर चेहरे का सौंदर्य स्वतः ही निखर आता है। सुबह-शाम चेहरे पर बादाम रोगन, जैतून या शुद्ध घी की मालिश करें। इसके पश्चात आंवले के चूर्ण को पानी में उबालकर ठंडा करके छान लें। इस पानी से चेहरा धोने से चेहरे का सौंदर्य बढ़ता है तथा त्वचा में चमक आ जाती है।

banner6. खुबानीः चेहरे की झुर्रियां व दाग-धब्बे समाप्त करने के लिए खुबानी के गूदे को मास्क के रूप में प्रयोग करें।


7. मूंगफलीः चेहरे की त्वचा को पुष्ट करने व उसमें निखार लाने के लिए मूंगफली के तेल में दो चम्मच दूध और थोड़ा नीबू का रस मिलाकर रात्रि को सोने से पहले चेहरे पर मलें। इससे चेहरे के रंग में निखार आता है व त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। सर्दियों के दिनों में त्वचा रूखी हो जाती है तथा त्वचा में दाग-धब्बे व झुर्रियां पड़ने की संभावनाएं ज्यादा रहती है। इस समय में मूंगफली के तेल में गुलाबजल और दूध मिलाकर शरीर पर मालिश करनी चाहिए।


8. संतराः संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका महीन चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में थोड़ा पानी मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से मुक्ति मिल  जाती है।


9. नारियलः नारियल का पानी चेहरे पर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे समाप्त हो जाते हैं।


10. पपीताः पपीते के गूदे को अच्छी तरह पीसकर लेप की तरह चेहरे पर लगाएं, कुछ समय तक इस लेप को चेहरे पर लगाए रखें, फिर शीतल जल से धो लें, नियमित रूप से यह प्रयोग करने से चेहरा खिल उठता है।


11. विभिन्न फलों के रसः गाजर, टमाटर, संतरे व चुकदर का रस 25-25 ग्राम एकसाथ मिला लें और प्रतिदिन इस रस का सेवन करें। दो माह तक इस रस को पीने से चेहरे के दाग-धब्बे व झुर्रियां समाप्त हो जाते हैं तथा चेहरे पर निखार आ जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

5 तारीख से अचानक दीपक से भी तेज चमकेगी, इन 4 राशि के लोगों की किस्मत

1.मेष राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मीन राशि 5 तारीख से अचानक आपकी किस्मत दीपक से भी तेज चमकने वाली है। आपके जीवन में आपको बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने जीवन में दुगनी...

5 तारीख गुरुवार से महासंयोग, इन 4 राशि के लोगों को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखरी

1. मेष राशि, कुंभ राशि, मकर राशि, मीन राशि 5 तारीख गुरुवार से महासंयोग बन रहा है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शिक्षा नौकरी और व...

18 तारीख मंगलवार से शुभ समय की होगी शुरुआत, इन 7 राशि के लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार

1.मेष राशि, सिंह राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि 18 तारीख मंगलवार से शुभ समय की शुरुआत हो रही है। जिसके कारण आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के नए नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके ऊपर ...